HomeHimachalलीन सीजनः हिमाचल के पहले पावर प्रोजेक्ट में गिरा बिजली उत्पादन, 10...

लीन सीजनः हिमाचल के पहले पावर प्रोजेक्ट में गिरा बिजली उत्पादन, 10 मेगावाट पर सिमटा

नाहन: हिमाचल प्रदेश के पहले गिरि पावर प्रोजेक्ट में बिजली उत्पादन घटकर 10 मेगावाट पर आ सिमटा है. 60 मेगावाट की इस परियोजना में मौजूदा समय में सिर्फ एक टरबाइन के सहारे बिजली उत्पादन चल रहा है. इसकी बड़ी वजह ये है कि विंटर सीजन में गिरि नदी का जलस्तर काफी घट गया है. इसका असर अब सीधे तौर पर बिजली परियोजनाओं पर भी दिख रहा है.

हालांकि, बिजली बोर्ड का जनरेशन विभाग पावर प्रोजैक्ट में उत्पादन का घटना नुक्सान की श्रेणी में नहीं मानता. इतना जरूर है कि सर्दियों के मौसम में बिजली की खपत ज्यादा होने से बोर्ड बाहरी राज्यों से ग्रिड से बिजली ले रहा है. इसके बदले पीक सीजन पर हिमाचल बाहरी राज्यों को बिजली सप्लाई करता है. सूत्रों की मानें तो जिला सिरमौर में 200 मेगावाट प्रतिदिन बिजली की खपत हो रही है. इसकी पूर्ति उत्तराखंड के खोदरी माजरी और पंजाब जैसे राज्यों से की जा रही है.

ये भी पढ़ें:  शिमला में 20 जनवरी 2025 तक रहेगी ये ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए क्या है प्लान

ये है लीन सीजन

सर्दियों के मौसम में पानी की कमी होने के कारण बिजली बोर्ड इसे लीन सीजन मानता है. यानी जब पानी की मात्रा ही कम हो गई है तो उत्पादन भी पानी के प्रवाह और स्टॉक के अनुसार ही किया जा रहा है. विभाग बिजली उत्पादन में गिरावट को तब लोस की श्रेणी में मानता है जब पानी भरपूर हो और जनरेशन नहीं हो पा रही हो.

बरसात के दिनों में होता है 50 मेगावाट उत्पादन

70 के दशक का ये पावर प्रोजैक्ट की मशीनरी भी अब काफी पुरानी हो चुकी है. इस परियोजना की क्षमता 60 मेगावाट की है, लेकिन पुराने हो चुके इस प्रोजेक्ट में बरसात के दिनों में 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है. हालांकि, इसके जीर्णोंद्धार के लिए भी योजना तैयार की गई है. इसके आधुनिकीकरण के लिए डीपीआर सरकार को भेजी गई है. फिलहाल, अभी बजट का प्रावधान नहीं हो पाया.

ये भी पढ़ें:  लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में था वांछित

क्या कहते हैं अधीक्षण अभियंता

उधर, अधीक्षण अभियंता जेनरेशन ई. आरएस ठाकुर ने बताया कि गिरि नदी में पानी की कमी के चलते पावर हाउस की क्षमता 50 मेगावाट से घटकर 10 मेगावाट पर आ गई है. हालांकि, ये पावर हाउस 60 मेगावाट का है, लेकिन पुरानी पड़ चुकी मशीनरी की वजह से पीक सीजन में इसका उत्पादन 50 मेगावाट रहता है. मौजूदा समय में एक टरबाइन से बिजली उत्पादन किया जा रहा है. दूसरी टरबाइन मैंटेनेंस पर है. बिजली उत्पादन का गिरना फिलहाल नुकसान की श्रेणी में नहीं आता है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More