HomeHimachalहिमाचल : पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर का निधन, PGI चंडीगढ़...

हिमाचल : पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर का निधन, PGI चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस

वह दो बार राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री, एक बार लोकसभा सांसद और 5 बार धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे. उन्होंने राजनीति की लंबी पारी खेली. किशन कपूर वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बने.

कांगड़ा|
पूर्व मंत्री एवं कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद किशन कपूर का बीमारी के चलते निधन हो गया है. वह 73 वर्ष के थे. वे अपने पीछे पत्नी, बेटा व बेटी छोड़ गए हैं. पिछले कुछ समय से वह पीजीआई चंड़ीगढ़ में उपचाराधीन थे. किशन कपूर का जन्म 25 जून 1951 को हरिराम व गुलाबो देवी के घर खनियारा में हुआ था.

वह 2 बार राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री, एक बार लोकसभा सांसद और 5 बार धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे. उन्होंने राजनीति की लंबी पारी खेली. किशन कपूर वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बने. 2008 व 2017 में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे, जबकि 2019 में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद बने.

ये भी पढ़ें:  कृषि उपज मंडी की आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, किसानों के विकास पर होंगे करोड़ों खर्च

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री किशन कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है. राज्यपाल ने कहा कि किशन कपूर जन समर्पित नेता थे और उन्होंने प्रदेश के लोगों के कल्याण और प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए किशन कपूर ने बहुमूल्य योगदान दिया है. धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए किए गए उनके कार्योंं को सदैव याद रखा जाएगा. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More