HomeCrimeसिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब 40 ग्राम स्मैक के साथ 36...

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब 40 ग्राम स्मैक के साथ 36 साल की ये महिला गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला अपने घर से स्मैक/चिट्टा बेचने का अवैध कारोबार कर रही है. लिहाजा, पुलिस टीम ने घर पर दबिश दी

पांवटा साहिब|
सिरमौर पुलिस एक के बाद एक नशा तस्करों को दबोच उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा रही है. अब ताजातरीन मामले में पुलिस ने 36 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है. ये मामला उपमंडल पांवटा साहिब के पुलिस थाना माजरा से जुड़ा है.

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना माजरा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला अपने घर से स्मैक/चिट्टा बेचने का अवैध कारोबार कर रही है. लिहाजा, पुलिस टीम ने घर पर दबिश दी और आरोपी महिला के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक/ चिट्टा बरामद किया.

ये भी पढ़ें:  रैन शैल्टर में चरस की बड़ी खेप लेकर बैठा था ये शख्स, अचानक पहुंच गई पुलिस, हुई गिरफ्तारी

मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है. उन्होंने बताया कि पुलिस थाना माजरा में आरोपी महिला संजिदा पत्नी अब्दुला निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर पिपलीवाला, तहसील पांवटा साहिब (सिरमौर) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ें :
8.33 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा का ये शख्स गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

छात्र हितों की रक्षा के लिए एबीवीपी 6 फरवरी से करेगी आंदोलन : मनीष बिरसांटा

8.5 ग्राम चिट्टे और 3,050 रुपये करंसी सहित 2 गिरफ्तार, घर की दीवारों पर पुलिस के खिलाफ लिखे थे अपशब्द

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More