HomeHimachalSirmaurशिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’...

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ से नवाजे आठ शिक्षक, छात्रों की राय से हुआ चयन

यह सम्मान रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की पहल के तहत हर वर्ष शिक्षक दिवस पर प्रदान किए जाते हैं।

नाहन : रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स की ओर से शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले आठ शिक्षकों को ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की पहल के तहत हर वर्ष शिक्षक दिवस पर प्रदान किए जाते हैं।

इस वर्ष शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया को और विशेष बनाया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीता कलर के सुझाव पर छात्रों से उनकी राय ली गई और उनके योगदान के आधार पर शिक्षकों को सम्मान के लिए चिन्हित किया गया। क्लब की बैठक में सचिव विकास रतन, पूर्व प्रधान राकेश थापा और कुलदीप सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों के नामों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें:  बड़सर में 22 जून को सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के लिए इंटरव्यू, 70 पदों पर होगी भर्ती, इतनी मिलेगी सेलरी

‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ से सम्मानित होने वालों में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल दिनेश कुमारी सिंह, प्रोफेसर प्रेम भारद्वाज, शालू धीमान, आईटीआई नाहन के प्रिंसिपल अशरफ अली, संजीव अत्रि, संगीता चौधरी, प्रोमिला सांगर और मोना सिंह शामिल रहे।

क्लब की प्रधान प्रगति सबलोक ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 5 सितंबर को देशभर में शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 में डॉ. राधाकृष्णन के राष्ट्रपति बनने के बाद उनके छात्रों और मित्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई थी। इस पर उन्होंने अपने जन्मदिन को अलग से मनाने के बजाय 5 सितंबर को देश के सभी शिक्षकों के सम्मान के लिए समर्पित करने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद से हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: भीषण बारिश के बीच उफनती खड्ड के बीच फंसी 25 जानें, 3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, पुलिस-होमगार्ड की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

ये भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के चार शूटर्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई, नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में दिखाई अपनी काबिलियत

ये भी पढ़ें : होटल मैनेजर को 2.16 लाख, हेड शैफ को 3 लाख का पैकेज; यहां 17 पदों के लिए 9 को होंगे इंटरव्यू

Latest Articles

Explore More