HomeHimachalसिरमौर की 4 टोल यूनिटें 45.54 करोड़ में नीलाम, सरकार ने जुटाया...

सिरमौर की 4 टोल यूनिटें 45.54 करोड़ में नीलाम, सरकार ने जुटाया 13.63 करोड़ अधिक राजस्व, जानिए कौन सा बैरियर कितने में बिका

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमाओं से जुड़े जिला सिरमौर के चार टोल बैरियर वर्ष 2026-27 के लिए 34 प्रतिशत हाइक के साथ ऑनलाइन नीलाम हुए हैं। वर्ष 2025-26 में इन चारों टोल बैरियर की कुल नीलामी 31.90 करोड़ रुपये में हुई थी, जबकि इस बार ई-ऑक्शन में ये यूनिटें 45.54 करोड़ रुपये में नीलामी हुईं।

नाहन : उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमाओं से जुड़े जिला सिरमौर के चार टोल बैरियर वर्ष 2026-27 के लिए 34 प्रतिशत हाइक के साथ ऑनलाइन नीलाम हुए हैं। वर्ष 2025-26 में इन चारों टोल बैरियर की कुल नीलामी 31.90 करोड़ रुपये में हुई थी, जबकि इस बार ई-ऑक्शन में ये यूनिटें 45.54 करोड़ रुपये में नीलामी हुईं। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में सरकार को 13.63 करोड़ रुपये अधिक राजस्व मिला है।

वर्ष 2026-27 के लिए हरियाणा सीमा पर स्थित जिला सिरमौर का कालाअंब टोल बैरियर विनोद कुमार मलिक निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के नाम रहा। इसका रिजर्व प्राइस 17.3 करोड़ रुपये तय किया गया था, जो 22.11 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। इस तरह यह टोल यूनिट रिजर्व प्राइस से 5.8 करोड़ रुपये अधिक में नीलाम हुई।

ये भी पढ़ें:  संगम स्तरीय शिक्षा व्यवस्था पर 6 जनवरी को नाहन में होगी कार्यशाला, शिक्षा मंत्री करेंगे शुभारंभ

पांवटा साहिब का गोविंद घाट टोल बैरियर रमेश चौहान निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) ने 10 करोड़ रुपये में अपने नाम किया। इसका रिजर्व प्राइस 7 करोड़ 98 लाख रुपये था, यानी यह रिजर्व प्राइस से 2 करोड़ 2 लाख रुपये अधिक में नीलाम हुआ।

पांवटा साहिब के बहराल टोल बैरियर का रिजर्व प्राइस 8.67 करोड़ रुपये था, जिसे मुश्ताक अली निवासी पंचकूला (हरियाणा) ने 13 करोड़ रुपये में अपने नाम किया। यह रिजर्व प्राइस से 4 करोड़ 33 लाख रुपये अधिक में नीलाम हुआ।

उत्तराखंड सीमा पर शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मिनस टोल बैरियर का रिजर्व प्राइस 26 लाख 11 हजार रुपये था, जो 43 लाख 11 हजार रुपये में नीलाम हुआ। यह बैरियर पिछले वर्ष की तरह इस बार भी अतर सिंह के नाम रहा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी रोकेगी सर्दी की विदाई, अलर्ट जारी

राज्य कर एवं आबकारी विभाग सिरमौर के उप आयुक्त वरुण कटोच ने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा वर्ष 2026-27 के लिए जिले के चारों टोल बैरियर 34.18 प्रतिशत हाइक के साथ ऑनलाइन नीलाम हुए हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More