HomeHimachalकिसी भी सूरत में किसानों को उजड़ने नहीं देगी राज्य सरकार :...

किसी भी सूरत में किसानों को उजड़ने नहीं देगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को चौड़ा मैदान में हिमाचल प्रदेश किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल से बात की. इस अवसर पर किसान सभा की ओर से पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा.

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी. उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों का कल्याण सुनिश्चित करना वर्तमान राज्य सरकार की प्राथमिकता है और उन्हें किसी भी सूरत में उजड़ने नहीं दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन को बचाने के लिए बजट में एग्रीकल्चर लोन इंटरेस्ट सबवेन्शन स्कीम का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत किसानों की जमीन को नीलाम होने से बचाया जाएगा. इस योजना के तहत तीन लाख रुपये कृषि लोन चुकाने के लिए बैंको के माध्यम से राज्य सरकार वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लाएगी, जिसके तहत मूलधन पर लगने वाले ब्याज का 50 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार देगी और इस योजना पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:  विद्या कुंज हाई स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति कार्यक्रमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

सुक्खू ने कहा कि उन्होंने स्वयं खेतीबाड़ी का काम किया है और उनकी माता आज भी गांव में खेती करती हैं. वह किसानों की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं और उनका समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें :
हिमाचल में अब BPL परिवारों के चयन के लिए नए मापदंड तय, जानें कौन होंगे बाहर, कौन अंदर 

युवक और युवती से प्रतिबंधित कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद, शिक्षा संस्थानों में थे सप्लाई की फिराक में

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More