HomeHimachalपवित्र चूड़धार यात्रा पर लगेगा ये शुल्क, आपसे कितना लिया जाएगा, किसे...

पवित्र चूड़धार यात्रा पर लगेगा ये शुल्क, आपसे कितना लिया जाएगा, किसे मिलेगी छूट, फाइनल हुईं दरें

नाहन : 11965 फीट की ऊंचाई पर स्थित हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार जाने पर अब श्रद्धालुओं को शुल्क अदा करना पड़ेगा. इसके लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं. इन दरों को फाइनल कर दिया है. अब इसे लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है.

दरअसल, ईको डेवलपमेंट कमेटी चूड़धार ने ये कदम पर्यावरण संरक्षण और पवित्र स्थल की स्वच्छता बनाए रखने से लिए उठाया है. चूड़धार एक सेंचुरी एरिया है. लिहाजा चूड़धार वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और ईडीसी ने पिछले दिनों बैठक कर शुल्क निर्धारित करने का फैसला लिया था. अब इन शुल्क दरों को अंतिम रूप दे दिया है. इसके अनुसार 10 कैटेगरी बनाई गई हैं. इसके लिए बकायदा रसीदें भी प्रकाशित कर दी हैं. ये एक तरह का परमिट होगा, जो वन्य जीव अभ्यारण में प्रवेश के लिए लोगों को जारी किया जाएगा.

चूड़धार के रास्तों पर बनाई जाएंगी गुमटियां
बता दें कि चूड़धार के लिए जाने वाले रास्तों पर गुमटियां बनाई जाएंगी, जिसमें कमेटी में शामिल तीन पंचायतों के युवाओं को तैनात किया जाएगा. नौहराधार के रास्ते पर जमनाला में इसे तैयार करने का प्रस्ताव है, तो पुलवाहल के रास्ते में खड़ाच में इसे बनाया जाएगा. अन्य रास्तों पर भी गुमटियां तैयार होंगी.

ये भी पढ़ें:  शहरी निकाय चुनाव में OBC आरक्षण को मंजूरी, मंत्रिमंडल की बैठक में और भी बहुत कुछ, एक क्लिक पर पढ़ें तमाम फैसले

ये दरें की निर्धारित
चूड़धार यात्रा पर जाने वाले लोगों में हिमाचलियों से प्रति व्यक्ति 20 रुपए शुल्क लिया जाएगा. जबकि गैर हिमाचली से 50 रुपए, विदेशियों से 200 रुपए लिए जाएंगे.

इसके साथ साथ ट्रैकर, हाइकर्स और कैंपर्स से 100 रुपए, फोन कैमरे को छोड़कर कैमरा साथ ले जाने वाले यात्रियों से 50 से 100 रुपए, मूवी, डाक्यूमेंट्री शूटिंग के लिए 10 हजार से 15 हजार प्रतिदिन, शादी की शूटिंग के लिए 3 हजार रुपए प्रतिदिन, टैंटिंग (भारतीय नागरिक) से 200, 300 और 400 रुपए प्रति, टेंट लगाने (विदेशी नागरिक) के लिए 500 प्रति टेंट/दिन के अलावा खच्चर और घोड़े से यात्रा के लिए 100 रुपए वसूले जाएंगे.

इनके लिए रहेगी छूट
सोलन, शिमला और सिरमौर के यात्रियों के लिए ये स्वैच्छिक होगा. इसमें टैंटिंग शुल्क शामिल नहीं है. इसके साथ साथ चूड़धार यात्रा पर जाने वाली जातर से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. वहीं शिरगुल महाराज के मंदिर में जाने वाले सामान, खच्चर व घोड़े अथवा लोगों से भी कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा.

ये भी पढ़ें:  गोकशी के विरोध में हरिपुरधार में सड़कों पर उतरे हिंदूवादी संगठन, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

हर साल चूड़धार पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु
शिरगुल महाराज के दर्शनों के लिए हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु चूड़धार पहुंचते हैं. जहां लंगर और ठहरने की व्यवस्था चूड़ेश्वर सेवा समिति की ओर से की जाती है. इसी माह बैशाख संक्रांति पर शिरगुल महाराज मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं.

प्रशासन की ओर एक मई से चूड़धार यात्रा पर लगी रोक भी हटा दी जाएगी. मंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालु मंदिर पहुंचना शुरू हो गए हैं. दरअसल चूड़धार में बर्फबारी की वजह से हर साल नवबंर और दिसंबर के बाद यात्रा पर रोक लगाई जाती है, जिसे मई माह में बहाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें:  पूरी आस्था, भव्यता और पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला

युवाओं को मिलेगा रोजगार
उधर वाइल्ड लाइफ के वन परिक्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रा परमिट की दरें यानी शुल्क फाइनल कर लिया गया है. जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसमें तीन पंचायतों के युवाओं को भी रोजगार मिलेगा. यात्रा शुल्क का 75 फीसदी सरकार के खाते में जमा होगा. जबकि 25 फीसदी नवयुवक मंडलों के युवाओं को मिलेगा.

टेंटिंग साइट से लिए जाने वाले शुल्क में 60 फीसदी हिस्सेदारी नवयुवक मंडल की होगी. जबकि 40 फीसदी सरकार को जाएगा. उन्होंने कहा कि शुल्क दरें लागू करने से पहले टेंडर भी किए जा सकते हैं. निर्धारित शुल्क दरों को उच्चाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा. इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें :
मुख्यमंत्री के निर्देश : वित्त विभाग 30 अप्रैल तक ठेकेदारों के सभी बकाया का करे भुगतान

हिमाचल घूमने आए दिल्ली के पर्यटक की इस खतरनाक पहाड़ी से गिरकर मौत

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More