HomeHimachalSirmaurSirmaur: आंख में कुछ गिरा तो सड़क किनारे रोकी स्कूटी… पीछे से...

Sirmaur: आंख में कुछ गिरा तो सड़क किनारे रोकी स्कूटी… पीछे से बाइक ने मार दी टक्कर, 2 घायल

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में सड़क हादसा पेश आया, जहां नेशनल हाईवे पर स्कूटी सड़क किनारे खड़ी करने के दौरान पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन चालक घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में सड़क हादसा पेश आया, जहां नेशनल हाईवे पर स्कूटी सड़क किनारे खड़ी करने के दौरान पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन चालक घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाना पांवटा साहिब में दर्ज शिकायत में देवास पुत्र दीपक वर्मा निवासी वार्ड नंबर 10, देवीनगर, पांवटा साहिब ने बताया कि वह अपनी स्कूटी नंबर HP17J-3349 एक्टिवा पर घूमने निकला था। बवेजा पेट्रोल पंप से टोल बैरियर के आगे नेशनल हाईवे पर चलते हुए अचानक उसकी आंख में कुछ चला गया, जिसके बाद वह स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर आंख साफ करने लगा।

ये भी पढ़ें:  किन्नौर के शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ, सीएम बोले- कैलाश मानसरोवर यात्रा मामला केंद्र सरकार से उठाएंगे

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत में बताया गया कि इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल नंबर HP17E-3990 ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक देवास और मोटरसाइकिल चालक अब्दुल सत्तार निवासी किरतपुर, पुरुवाला घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में मोटरसाइकिल चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  जमानत का दुरुपयोग कर बार-बार बेच रहे थे नशा, अब PIT–NDPS में गिरफ्तार ये आरोपी भेजे जेल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More