HomeHimachalएटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब के छात्रावास की मेस में भोजन में कीड़े...

एटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब के छात्रावास की मेस में भोजन में कीड़े मिलने से भड़की छात्राएं, बढ़ा विवाद

आक्रोशित छात्राओं ने मेस को बंद कर दिया और परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जवाब मांगा। छात्राओं का कहना है कि मेस में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर लंबे समय से लापरवाही बरती जा रही है। उनका आरोप है कि मेस में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की ठीक प्रकार से जांच नहीं की जाती और साफ-सफाई के मानकों का भी पूरा ध्यान नहीं रखा जाता।

राजगढ़ : सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल के बड़ू साहिब स्थित एटरनल यूनिवर्सिटी के छात्रावास की मेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मेस में परोसे गए भोजन में कीड़े मिलने के आरोप के बाद छात्राओं में आक्रोश फैल गया और शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इस घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को छात्रावास मेस में परोसे गए भोजन में कीड़े दिखाई देने की बात सामने आई। जैसे ही यह जानकारी छात्राओं के बीच फैली, छात्रावास में नाराजगी का माहौल बन गया। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में छात्राएं मेस के बाहर एकत्रित हो गईं और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:  मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु ने भेंट किया 25 तोले सोने का मुकुट-टीका, मन्नत पूरी होने पर नतमस्तक हुआ परिवार

आक्रोशित छात्राओं ने मेस को बंद कर दिया और परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जवाब मांगा। छात्राओं का कहना है कि मेस में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर लंबे समय से लापरवाही बरती जा रही है। उनका आरोप है कि मेस में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की ठीक प्रकार से जांच नहीं की जाती और साफ-सफाई के मानकों का भी पूरा ध्यान नहीं रखा जाता। छात्राओं के अनुसार इसी लापरवाही के कारण भोजन में कीड़े मिलने जैसी गंभीर स्थिति सामने आई है।

घटना के बाद छात्राओं में रोष और बढ़ गया है और वे इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं। इस मामले से जुड़ी कुछ तस्वीरें और कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें भोजन में कीड़े दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। यह विश्वविद्यालय कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब द्वारा संचालित किया जाता है और इसे उत्तर भारत की प्रमुख गर्ल्स यूनिवर्सिटी के रूप में भी जाना जाता है। यहां हिमाचल प्रदेश के अलावा देश के कई अन्य राज्यों से भी छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आती हैं।

ये भी पढ़ें:  Kisan Advisory : जून माह के पहले पखवाड़े में किसान करें ये काम, कौन सी किस्में उगाएं, यहां समझें पूरी विधि

उधर, एटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब के पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर और डायरेक्टर प्लेसमेंट बलराज सिंह ने जारी बयान में बताया कि वीरवार शाम को एक छात्रा के रात्रि भोजन के दौरान उसकी थाली में एक पतंगा (मॉथ) गिर गया था। जैसे ही यह मामला सामने आया, इसे तुरंत मेस प्रतिनिधियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के संज्ञान में लाया गया।

उन्होंने बताया कि रात को ही तत्काल कार्रवाई की गई और संबंधित छात्रा की उपस्थिति में इस विषय का समाधान किया गया, ताकि उसकी चिंता का शीघ्र निवारण सुनिश्चित किया जा सके। इसके बाद शुक्रवार को एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संबंधित छात्रा, मेस इंचार्ज, विश्वविद्यालय के डीन और निदेशक उपस्थित रहे। बैठक में छात्राओं की चिंताओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और आवश्यक स्पष्टीकरण और आश्वासन प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें:  कुब्जा देवी को अध्यक्ष, बसंती को सौंपी सचिव पद की कमान, सम्मेलन में कई प्रस्ताव भी पारित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More