HomeHimachalHamirpur22 मार्च को हमीरपुर में 5 केंद्रों पर होगी CBSE काडर के...

22 मार्च को हमीरपुर में 5 केंद्रों पर होगी CBSE काडर के शिक्षकों की परीक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा सीबीएसई (CBSE) स्कूलों में शिक्षकों के डेपुटेशन के लिए 22 मार्च को आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए जिला हमीरपुर में भी पांच केंद्र बनाए गए हैं।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा सीबीएसई (CBSE) स्कूलों में शिक्षकों के डेपुटेशन के लिए 22 मार्च को आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए जिला हमीरपुर में भी पांच केंद्र बनाए गए हैं।

उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मोही राम चौहान ने बताया कि इस परीक्षा के लिए डिग्री कालेज कंजयाण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज, डिग्री कालेज हमीरपुर, बहुतकनीकी कालेज बड़ू और डिग्री कालेज सुजानपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इन सभी परीक्षा केंद्रों के लिए अलग-अलग पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां भी की गई हैं। यह परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  55 घंटे बाद तीसरे दिन बहाल हुआ पांवटा साहिब-शिलाई NH-707, भूस्खलन स्थल पर पहुंच SDM ने लिया स्थिति का जायजा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More