HomeHimachalHamirpurDC गंधर्वा राठौड़ ने किया सबसे बड़ी निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का निरीक्षण,...

DC गंधर्वा राठौड़ ने किया सबसे बड़ी निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का निरीक्षण, जुटाई ताजा स्थिति की जानकारी

उन्होंने गोविंदसागर झील के पास निर्माणाधीन जल शक्ति विभाग की सबसे बड़ी पेयजल योजना के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और विभाग के अधिकारियों से इसके कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

बड़सर : DC गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को बड़सर क्षेत्र का दौरा करके वहां जारी विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गोविंदसागर झील के पास निर्माणाधीन जल शक्ति विभाग की सबसे बड़ी पेयजल योजना के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और विभाग के अधिकारियों से इसके कार्य की प्रगति की जानकारी ली। एनडीबी की मदद से बनाई जा रही इस पेयजल योजना पर लगभग 137 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

उपायुक्त ने कहा कि इस पेयजल योजना का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। इससे बड़सर क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इसके बाद उपायुक्त ने दियोटसिद्ध की पेयजल योजना का निरीक्षण भी किया।

ये भी पढ़ें:  नाहन विधानसभा क्षेत्र की इन दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 11.30 करोड़ से होंगी चकाचक

उन्होंने अधिकारियों को पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा दियोटसिद्ध मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय निवासियों और प्रतिदिन बाबा बालक नाथ मंदिर में बाहर से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।

इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता हर्ष शर्मा, सहायक अभियंता रविंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को गोविंदसागर से निर्माणाधीन पेयजल योजना और दियोटसिद्ध की पेयजल योजना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट दी।

ये भी पढ़ें:  स्टाफ नर्स भर्ती का बड़ा अपडेट! HPRCA ने घोषित किया संशोधित फाइनल रिजल्ट, 308 अभ्यर्थियों का चयन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More