HomeHimachalHamirpurप्रारंभिक शिक्षा विभाग ने रद्द की इस स्कूल की मान्यता, अनियमितताओं पर...

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने रद्द की इस स्कूल की मान्यता, अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने साफ कहा कि यदि जिला में कोई भी निजी शिक्षण संस्था आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण किए बिना स्कूल का संचालन प्रारंभ करती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हमीरपुर : प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने नादौन उपमंडल के गांव ग्वाल पत्थर के एएसएसडी पब्लिक स्कूल की मान्यता इस शैक्षणिक सत्र की समाप्ति यानि 31 मार्च 2026 से रद्द कर दी है।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि शिक्षकों से संबंधित मामलों और अन्य अनियमितताओं के कारण इस स्कूल की मान्यता रद्द की गई है। उन्होंने कहा कि यदि जिला में कोई भी निजी शिक्षण संस्था आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण किए बिना स्कूल का संचालन प्रारंभ करती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपनिदेशक ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को केवल मान्यता प्राप्त पाठशालाओं में ही दाखिल करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिक्षण संस्था आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण किए बगैर ही शिक्षण संस्थान का संचालन आरंभ करती है तो इसकी सूचना तुरंत प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय में या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि ऐसे निजी शिक्षण संस्थानों के विरुद्ध आरटीई एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें:  शिमला की सड़कों पर तिरंगा लेकर निकली भाजपा, जयराम ठाकुर-सुरेश कश्यप ने संभाली यात्रा की कमान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More