HomeHimachalHamirpurनशे की समस्या पर बच्चों से सीधा संवाद करेंगी DC गंधर्वा राठौड़,...

नशे की समस्या पर बच्चों से सीधा संवाद करेंगी DC गंधर्वा राठौड़, 12 जून को बचत भवन में होगा कार्यक्रम

नशामुक्त हिमाचल के अभियान के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से 12 जून को उपायुक्त कार्यालय परिसर के बचत भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ स्कूली बच्चों के साथ सीधा संवाद करेंगी।

हमीरपुर : नशामुक्त हिमाचल के अभियान के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से 12 जून को उपायुक्त कार्यालय परिसर के बचत भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ स्कूली बच्चों के साथ सीधा संवाद करेंगी।

एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चे भी भाषण, पोस्टर और नारा लेखन के माध्यम से नशामुक्त हिमाचल का संदेश देंगे।

एडीसी ने शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  'The Many Voices of the Wind' को मिला लोक भवन का मान, राज्यपाल ने किया नाहन की डॉ. विनिता पाल की पुस्तक का विमोचन

Latest Articles

Explore More