HomeHimachalHamirpurहाथ से न जाने दें ये मौका; 30 जून तक बनवा लें...

हाथ से न जाने दें ये मौका; 30 जून तक बनवा लें हिम केयर कार्ड, 5 लाख तक मुफ्त इलाज की है सुविधा

योजना में सामान्य और गंभीर दोनों प्रकार की बीमारियों का उपचार शामिल है। लाभार्थी प्रदेश के हिम केयर से पंजीकृत सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके अलावा डायलिसिस मरीजों के लिए पंजीकृत निजी अस्पतालों में भी सुविधा उपलब्ध है।

हमीरपुर : प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सुरक्षा योजना हिम केयर के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार अत्री ने लोगों से अपील की है कि वे 30 जून 2026 तक अपना नया हिम केयर कार्ड बनवा लें या पुराने कार्ड का नवीनीकरण करवा लें, ताकि जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि हिम केयर योजना के अंतर्गत पंजीकृत सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने पर परिवार को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। लाभार्थी लोकमित्र केंद्रों, साइबर कैफे अथवा स्वयं हिम केयर पोर्टल http://www.hpsbys.in पर आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और श्रेणी प्रमाण पत्र अपलोड कर निर्धारित प्रीमियम का भुगतान कर कार्ड बनवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने धौलाकुआं में समझीं बागवानी की आधुनिक तकनीकें

डॉ. अजय कुमार अत्री ने बताया कि अब नए हिम केयर कार्ड का पंजीकरण वर्ष में केवल मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर माह में ही किया जाएगा। वर्तमान में नया पंजीकरण और नवीनीकरण प्रक्रिया 1 जून से 30 जून 2026 तक जारी रहेगी। कार्ड की वैधता एक वर्ष के लिए होगी।

योजना के तहत बीपीएल परिवार, मनरेगा श्रमिक और पंजीकृत रेहड़ी-फेरी वाले बिना किसी प्रीमियम के अपना हिम केयर कार्ड बनवा सकते हैं। वहीं एकल नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, दैनिक भोगी, संविदा, अंशकालिक और आउटसोर्स कर्मचारी 365 रुपये प्रीमियम देकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

अन्य पात्र परिवार, जो सरकारी कर्मचारी, पेंशनर या उनके आश्रित नहीं हैं, वे 1000 रुपये प्रीमियम देकर कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त दस्तावेज अपलोड करने के लिए 50 रुपये सेवा शुल्क भी देय होगा।

ये भी पढ़ें:  शिक्षकों को अगस्त 2028 तक हर हाल में पास करना होगा TET, वरना जा सकती है नौकरी

उन्होंने बताया कि योजना में सामान्य और गंभीर दोनों प्रकार की बीमारियों का उपचार शामिल है। लाभार्थी प्रदेश के हिम केयर से पंजीकृत सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके अलावा डायलिसिस मरीजों के लिए पंजीकृत निजी अस्पतालों में भी सुविधा उपलब्ध है। साथ ही पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स बिलासपुर में भी हिम केयर कार्ड पर उपचार का लाभ लिया जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से समय रहते हिम केयर कार्ड बनवाने या नवीनीकरण करवाने का आग्रह करते हुए कहा कि अंतिम तिथि निकल जाने के बाद आपात स्थिति में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:  मां त्रिभुवनी मंदिर में उमड़ी आस्था, हिमाचल-हरियाणा के श्रद्धालुओं ने पालतू पशुओं की सलामती के लिए चढ़ाया घी-मक्खन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More