HomeHimachalHamirpur12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज 70 पदों...

12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज 70 पदों पर करेगी भर्ती, इंटरव्यू की तारीख तय

बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड सेल्फ मैनेज्ड टीम (एसएमटी) ट्रेनी के 70 पदों को भरने के लिए 12 जून को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लेगी।

हमीरपुर : बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड सेल्फ मैनेज्ड टीम (एसएमटी) ट्रेनी के 70 पदों को भरने के लिए 12 जून को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए मेडिकल या नॉन मेडिकल संकाय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास फ्रेशर युवक और युवतियां पात्र होंगी। इनकी आयु 18 से 20 वर्ष होनी चाहिए और ये अविवाहित हों।

चयनित उम्मीदवारों को 17,416 रुपये मासिक मानदेय, रियायती दरों पर भोजन, आवास, परिवहन और अन्य सुविधाएं मिलेंगीं। कंपनी में कार्य के साथ-साथ इन उम्मीदवारों को चित्कारा विश्वविद्यालय से फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री में बीएससी का डिग्री कोर्स भी करवाया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

ये भी पढ़ें:  शिलाई के पशमी गांव में महासू महाराज मंदिर का शिखा पूजन, धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे कई बड़े नेता

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

एसएमटी ट्रेनी के 70 पदों के लिए मांगे आवेदन, साक्षात्कार 8 जून को मंडी में
मंडी : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने रोजगार के इच्छुक आवेदकों को सूचित किया है कि डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज प्रा. लिमिटेड, बद्दी (जिला सोलन) ने एसएमटी (सेल्फ मैनेज्ड टीम) ट्रेनी पदों के लिए 70 रिक्तियां अधिसूचित की हैं। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को उत्पादन विभाग में मशीन संचालन से संबंधित कार्य करना होगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का 12वीं (मेडिकल अथवा नॉन-मेडिकल) न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता में कम्पार्टमेंट अथवा शिक्षा में गैप है, वे पात्र नहीं होंगे। केवल फ्रेशर अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 से 20 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा अविवाहित होना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में आधार कार्ड को लेकर बड़ा अलर्ट: बच्चों का कार्ड और बायोमैट्रिक अपडेट नहीं कराया तो हो जाएगा निष्क्रिय

महिला अभ्यर्थी भी इन पदों हेतु पात्र हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 2.09 लाख रूपये वार्षिक वेतन प्रस्तावित किया गया है। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा सब्सिडाइज्ड भोजन, आवास एवं परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। कंपनी के अनुसार अभ्यर्थियों की आंखों की दृष्टि पूर्णतः सामान्य होनी चाहिए तथा हाथों का सामान्य रूप से कार्य करना आवश्यक है। कार्यस्थल कंपनी का परिसर बद्दी, जिला सोलन (हि०प्र०) रहेगा।

उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ-साथ इन दस्तावेजों की एक-एक प्रति, 2 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र व अपना नवीनतम बायोडाटा, क्लिपबोर्ड और बॉल पेन साथ लेकर 8 जून, 2026, सोमवार को जिला रोजगार कार्यालय, मंडी (खलियार) जिला मंडी में साक्षात्कार के लिए प्रातः 10:30 बजे उपस्थित हों।

ये भी पढ़ें:  विधायक डॉ. हंसराज पर फिर गंभीर आरोप; युवती ने Live आकर जान का खतरा बताया, विधायक बोले- ये सिर्फ साजिश

उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01905-235508 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Latest Articles

Explore More