HomeHimachalHamirpurDC गंधर्वा राठौड़ ने तय किया ग्राम सभाओं का शेड्यूल, 1 से...

DC गंधर्वा राठौड़ ने तय किया ग्राम सभाओं का शेड्यूल, 1 से 7 अगस्त तक सभी 242 पंचायतों में होंगी बैठकें

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के तहत जिला की सभी 242 ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं की बैठकों की तिथि तय कर दी है। अलग-अलग पंचायतों में ये बैठकें पहली अगस्त से 7 अगस्त तक होंगी।

हमीरपुर : उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के तहत जिला की सभी 242 ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं की बैठकों की तिथि तय कर दी है। अलग-अलग पंचायतों में ये बैठकें पहली अगस्त से 7 अगस्त तक होंगी।

इन बैठकों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को मंजूरी प्रदान की जाएगी। उपायुक्त ने जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी लोगों से ग्राम सभा की बैठकों में भाग लेने की अपील की है।

उपायुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार पहली अगस्त को ग्राम पंचायत चलोह, दाड़ला, डूहक, खैरी, लंबरी, पटलांदर, अमलैहड़, बदारन, बैहरड़ गलोड़ खास, गौना, हड़ेटा, जसाई, कश्मीर, सरेड़ी, बगवाड़ा, बजरोल, बारीं, अघार, अमरोह (हमीरपुर ब्लॉक), बफड़ीं, बलोह, भगेटू, छयोड़ी, अमरोह (भोरंज ब्लॉक), बडैहर, बाहनवीं, भलवाणी, भौंखर, भुक्कड़, बल्ह बिहाल, बल्याह, बड़ाग्रां, भैल, बिझड़ी और चकमोह में ग्राम सभा की बैठक होगी।

ये भी पढ़ें:  जल शक्ति विभाग में 4000 पदों पर होगी भर्ती, उपमुख्यमंत्री बोले- विभाग में कर्मचारियों को सम्मानित करने की परंपरा होगी शुरू

इसी प्रकार, 2 अगस्त को ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी, चमनेड़, चंगर, चौकी कनकरी, देई का नौण, भकेड़ा, धमरोल, धीरड़, गरसाहड़, हनोह और झरलोग में ग्राम सभा होगी।

3 अगस्त को ग्राम पंचायत बनाल, बलेहू, बीड़-बगेहड़ा, चबूतरा, चमियाणा, पनोह, री, बढेड़ा, बसारल, बटराण, भदरूं, भरमोटी खुर्द, दंगड़ी, धनेटा, कंडरोला प्लासी, मनसाई, रंगस, उटटप, भटेड़, भेरड़ा, चारियां दी धार, पौहंज, टपरे, धनेड़, धरोग, फरनोल, गसोता, जंगल रोपा, काले अंब, जाहू, कक्कड़ (भोरंज ब्लॉक), करहा, कड़ोहता, खरवाड़, लुद्दर महादेव, दलचेड़ा, दांदड़ू, दंदवीं, धंगोटा, धबड़ियाणा, गारली, घंगोट कलां और घोड़ी धबीरी की ग्राम सभा होगी।

4 अगस्त को ग्राम पंचायत डेरा, जोल पलाही, मनिहाल, रंगड़, स्पाहल, ठाणा धमड़ियाणा, बूणी, ग्वाल पत्थर, घलूं, गोईस, किटपल, मंझियार, मण, फाहल, सनाही, बरधियाड़, दरोगण पत्ती कोट, करियाली, पंजोत, ख्याह लोहाखरियां, कुठेड़ा, ललीण, लंबलू, मझोग सुल्तानी, नाहलवीं, लगमनवीं, दाड़ी, मुंडखर, नंधन, पपलाह, पट्टा, सधरियाण, ग्यारहग्रां, जमली, जजरी, झझयाणी, जौड़े अंब, ज्योली देवी, कड़साई और कलौहण की ग्राम सभा होगी।

ये भी पढ़ें:  प्रतिबंधित कैप्सूल रखने के जुर्म में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास, सिरमौर की अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

5 अगस्त को ग्राम पंचायत बड़ेई, जंगल, टीहरा, बड़ा, भूंपल, चौड़ू, जोल सप्पड़, कलूर, कोहला, कोटला चिल्लियां, मैड़, मालग, लंजयाणा, बराड़ा, कक्कड़ (बमसन ब्लॉक), खनौली, पटनौण, पुरली, नाल्टी, नारा, नेरी, पंधेड़, पांडवीं, रोपा, महल, टिक्करी मिन्हासा, रोहीं, पलपल, लझयाणी, अम्मण, बधाणी, कलवाल, कनोह, करेर, कठियाणा, कुलेहड़ा, क्याराबाग, लोहडर और महारल की ग्राम सभा होगी।

6 अगस्त को ग्राम पंचायत बैरी, करोट, बलडूहक, टिल्लू, गाहली, झलाण, कमलाह, लहड़ा, नौहंघी, पनयाली, पनसाई, पुतड़ियाल, जीहण, जंदड़ू, समीरपुर, संगरोह कलां, उहल, साहनवीं, जटेहड़ी, स्वाहल, सेर बलौणी, ताल, बजड़ोह, चंबोह, डाडू, ढनवान, दसमल, टिक्कर बुहला, मक्कड़, मोरसू सुल्तानी, ननावां, पाहलू, पथलियार, रैली, सकरोह, समैला, समताणा और सठवीं की ग्राम सभा होगी।

ये भी पढ़ें:  शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के इन स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, ये था खास मकसद

7 अगस्त को ग्राम पंचायत भदरोल, फस्टे, हथोल, जलाड़ी, करौर, लाहड़ कोटलू, मंझेली, रैल, सपड़ोह, चमराल, नघूं, गवारड़ू, लग कढियार, नाड़सीं, सिकांदर, उटपुर, टिब्बी, टिक्कर डिडवीं, उखली, डबरेड़ा, दरब्यार, दिम्मी, कैहरवीं, कोट लांगसा, जख्योल, कंजयाण, सौर, सोहारी, टिक्कर राजपूतां, टिप्पर, उसनाड़ कलां, कोहडरा, पटेरा, जनैहण और दैण की ग्राम सभा होगी।

Latest Articles

Explore More