HomeHimachalSirmaurनगर परिषद पांवटा साहिब में भाजपा-कांग्रेस बराबरी पर, सत्ता की चाबी निर्दलीयों...

नगर परिषद पांवटा साहिब में भाजपा-कांग्रेस बराबरी पर, सत्ता की चाबी निर्दलीयों के हाथ

हिमाचल प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद नगर परिषद पांवटा साहिब में त्रिशंकु स्थिति बन गई है। यहां किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भाजपा और कांग्रेस दोनों को चार-चार सीटों पर जीत मिली है, जबकि पांच निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आए हैं।

पांवटा साहिब : नगर परिषद पांवटा साहिब के चुनाव परिणामों ने इस बार स्थानीय राजनीति की कई परतें खोल दी हैं। भाजपा का गढ़ माने जाने वाले पांवटा साहिब में न तो भाजपा स्पष्ट बहुमत हासिल कर पाई और न ही कांग्रेस सत्ता तक पहुंच सकी।

13 वार्डों वाली नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस दोनों चार-चार सीटों पर सिमट गईं, जबकि पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर पूरी सियासी तस्वीर ही बदल दी। अब नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीयों के समर्थन पर तय होगी और इसी के साथ पांवटा की राजनीति में जोड़तोड़, रणनीति और अंदरूनी समीकरणों का खेल तेज हो गया है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More