HomeHimachalHamirpurहमीरपुर: मैहरे-घोड़ीधबीरी रूट पर सफर करने वाले ध्यान दें, 28 जून तक...

हमीरपुर: मैहरे-घोड़ीधबीरी रूट पर सफर करने वाले ध्यान दें, 28 जून तक बंद रहेगी सड़क

उपमंडल बड़सर में मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 5 जून से 28 जून तक बंद किया जा रहा है।

हमीरपुर : उपमंडल बड़सर में मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 5 जून से 28 जून तक बंद किया जा रहा है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 5 से 28 जून तक बंद की जा रही है।

इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक हरसौर-गारली सड़क, बदारन-गारली सड़क या मैहरे-जब्बल खैरियां सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील भी की है।

ये भी पढ़ें:  सुजानपुर के आसमान में गरजेंगे फाइटर जेट, 25-26 मार्च को दिखेगा सूर्यकिरण का दम, हिमाचल में पहली बार ऐसा नजारा

Latest Articles

Explore More