HomeHimachalShimlaशिमला: रिकॉर्ड जीत के बाद खुश विक्रम सेन के सम्मान में उमड़ा...

शिमला: रिकॉर्ड जीत के बाद खुश विक्रम सेन के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, जुन्गा राजमहल में जश्न

जिला परिषद के चमियाणा वार्ड नंबर 9 में प्रचंड जीत मिलने पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी खुश विक्रम सेन के सम्मान में जुन्गा के राजमहल के प्रांगण में एक भव्य जश्न का आयोजन किया गया, जिसमें क्योंथल क्षेत्र के हजारों लोगों ने खुश विक्रम सेन को बधाई दी।

शिमला : जिला परिषद के चमियाणा वार्ड नंबर 9 में प्रचंड जीत मिलने पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी खुश विक्रम सेन के सम्मान में जुन्गा के राजमहल के प्रांगण में एक भव्य जश्न का आयोजन किया गया, जिसमें क्योंथल क्षेत्र के हजारों लोगों ने खुश विक्रम सेन को बधाई दी। राजमहल के प्रांगण में ढोल-नगाढ़ों की पारंपरिक धुनों पर महिलाओं और पुरूषों ने जीत की खुशी में खूब नाटी डाली।

गौर रहे कि जिला परिषद के चमियाणा वार्ड से खुश विक्रम सेन को कुल 13752 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह को 3771 मत मिले। इस तरह खुश विक्रम सेन को कुल 9981 मतों अंतर से भारी जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें:  सख्त नाकेबंदी, 500 वाहनों की जांच… बद्दी पुलिस का ऑपरेशन नाइट डोमिनेंस, नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

कार्यक्रम में सांसद राज्यसभा हर्ष महाजन, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, जिला शिमला भाजपा अध्यक्ष केश्व चौहान, जिला भाजपा प्रवक्ता जितेंद्र भोटका सहित काफी संख्या में आए भाजपा पदाधिकारियों ने खुश विक्रम सेन को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।

जुन्गा के प्रधान रामलाल, पंकज सेन, रामकृष्ण वर्मा, प्रीतम ठाकुर, राघव शर्मा, पवन शर्मा, दुर्गा सिंह ठाकुर सहित अनेक लोगों ने कहा कि वह कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र का भविष्य खुश विक्रम सेन में देखते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि यदि आगामी विधान सभा चुनाव में खुश विक्रम सेन को भाजपा हाईकमान टिकट देती है तो निश्चित रूप से कसुंपटी में 25 वर्षों के अंतराल उपरांत कमल अवश्य खिलेगा।

ये भी पढ़ें:  जल्द तैयार होगा पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच 07 पर बन रहा ये पुल, 400 मीटर दूरी हो जाएगी कम

खुश विक्रम सेन से जब इस बारे पूछा गया कि वह आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। इस पर उन्होंने बताया कि यदि भाजपा हाईकमान का आदेश होगा तो उसकी अक्षरःक्ष अनुपालना की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल बतौर जिला परिषद सदस्य वह चमियाणा वार्ड की 17 पंचायतों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखेंगे और समाधान के लिए भरपूर प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों से कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व होने क बावजूद भी यह विधानसभा क्षेत्र विशेषकर शिक्षा, स्वास्थय, सड़कों इत्यादि में बहुत पिछड़ हुआ है।

ये भी पढ़ें:  मजबूत संगठन के दम पर हिमाचल में लोजपा खड़ा करेगी तीसरा बड़ा विकल्प: नितिन चौहान
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More