HomeHimachalHamirpurHPRCA ने घोषित किया लोक प्रशासन शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, 93...

HPRCA ने घोषित किया लोक प्रशासन शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, 93 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलावा

अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने लोक प्रशासन के शिक्षकों के 78 पदों (पोस्ट कोड 26034) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 30 जून को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 93 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 4 अगस्त को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार यात्रा हुई और आसान! नौहराधार-चाबधार सड़क का ट्रायल सफल, अब इतनी रह गई पैदल दूरी

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  कैंसर के मामलों में हिमाचल सबसे आगे, रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, विशेषज्ञ बोले- समय पर नहीं चेते तो हालात होंगे और गंभीर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More