HomeHimachalHamirpurHPRCA: लैब टैक्निशियन, ओटीए और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, 25 जुलाई...

HPRCA: लैब टैक्निशियन, ओटीए और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, 25 जुलाई तक फिर खुला आवेदन पोर्टल

इन तीनों श्रेणियों के पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से 25 जुलाई तक आवेदन करने की अपील की गई है। पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा विभाग में कई और पदों की डिमांड प्राप्त होने के बाद मेडिकल लैब टैक्निशियन ग्रेड-2 पोस्ट कोड-26012, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड-26008 और रेडियोग्राफर पोस्ट कोड-26009 के पदों के लिए पात्र नए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का अवसर प्रदान करने के लिए आयोग के पोर्टल को 11 जुलाई सुबह 10 बजे से 25 जुलाई रात 11ः59 बजे तक खोला जा रहा है। इन पदों के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ की जुड़वां बहनों ने उतीर्ण की JBT भर्ती परीक्षा, एक साथ देखा शिक्षक बनने का सपना और साथ मिली सफलता

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पहले मेडिकल लैब टैक्निशियन ग्रेड-2 के 10 पदों के लिए पोस्ट कोड-26012 के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब इनमें 15 और पद जोड़े गए हैं। ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के 176 पदों के लिए पोस्ट कोड-26008 के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब इनमें 60 और पद जोड़े गए हैं। रेडियोग्राफर के 28 पदों के लिए पोस्ट कोड-26009 के तहत आवेदन मांगे गए थे। अब इनमें 30 और पद शामिल किए गए हैं।

डॉ. विक्रम महाजन ने इन तीनों श्रेणियों के पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से 25 जुलाई तक आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

ये भी पढ़ें:  यहां आंगनबाड़ी के 9 पदों पर होगी भर्ती, 3 अगस्त तक करें आवेदन; 6 अगस्त को होंगे इंटरव्यू
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More