HomeHimachalSirmaurसिरमौर में 45 साल के शख्स ने उठाया ये खौफनाक कदम, गई...

सिरमौर में 45 साल के शख्स ने उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान, इलाके में सनसनी

सिरमौर के त्रिलोकपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

कालाअंब : सिरमौर के त्रिलोकपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर स्थित माता ललिता मंदिर के प्रवेश द्वार के साथ लगते जंगल में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पेड़ से लटका हुआ देखा। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिव कुमार (45), निवासी पुड़िया, तहसील व जिला हरदोई, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा।

ये भी पढ़ें:  घरेलू कामकाजी महिलाओं को मिलेगी पेंशन, एक क्लिक पर पढ़ें हिमाचल मंत्रिमंडल के तमाम निर्णय

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More