HomeHimachalMandiकुल्लू से दिल्ली जा रही वोल्वो बस में सवार युवकों से 1.645...

कुल्लू से दिल्ली जा रही वोल्वो बस में सवार युवकों से 1.645 किलो चरस बरामद, हरियाणा और कुल्लू के दो तस्कर गिरफ्तार

जिला मंडी में पुलिस ने कुल्लू से दिल्ली जा रही एक निजी वोल्वो बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। मामले में हरियाणा और कुल्लू के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मंडी : जिला मंडी में पुलिस ने कुल्लू से दिल्ली जा रही एक निजी वोल्वो बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। मामले में हरियाणा और कुल्लू के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सोमवार सुबह जिला मंडी के पुलिस थाना औट की टीम ने थलौट स्थित थाना गेट पर राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर नियमित नाकेबंदी और वाहन जांच के दौरान कुल्लू से दिल्ली जा रही एक निजी वोल्वो बस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घनश्याम निवासी जिला रेवाड़ी (हरियाणा) और मोहन लाल निवासी तहसील भुंतर, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में नशीली दवाओं के तस्कर को 15 साल का कठोर कारावास, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना औट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। मामले की गहन जांच जारी है।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। मादक पदार्थों की तस्करी और इससे जुड़े नेटवर्क पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  जलाड़ी सौंखला में टीसीपी एक्ट का उल्लंघन, अवैध निर्माण पर व्यक्ति को नोटिस जारी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More