HomeHimachalShimlaराज्यपाल ने वीरभद्र सिंह की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- आधुनिक...

राज्यपाल ने वीरभद्र सिंह की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- आधुनिक हिमाचल के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माण और विकास में स्व. वीरभद्र सिंह का अतुलनीय योगदान रहा है।

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच, दृढ़ नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप आज हिमाचल प्रदेश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश की राजनीति के अत्यंत सम्मानित और प्रभावशाली व्यक्तित्व रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  आरडीजी बंद, कर्ज का दबाव… क्या सुक्खू सरकार का चौथा बजट देगा राहत या बढ़ेगी चिंता?

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके लंबे और सफल कार्यकाल ने प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान की। साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके कारण उन्हें व्यापक सम्मान प्राप्त हुआ।

राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का सार्वजनिक जीवन, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों और मार्गदर्शन को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  संस्कृत ओलम्पियाड में जनेडघाट स्कूल का कमाल: ऐंजल प्रदेश में प्रथम, धैर्य दूसरे स्थान पर; इन्होंने लहराया परचम
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More