HomeHimachalHamirpurबुजुर्गों को सम्मान दें, उनके अनुभवों से लें सीख, आईटीआई भोरंज में...

बुजुर्गों को सम्मान दें, उनके अनुभवों से लें सीख, आईटीआई भोरंज में हुआ संवाद कार्यक्रम

जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और युवा पीढ़ी के मध्य संवाद, पारस्परिक समझ एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है।

भोरंज : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मंगलवार को भकरेड़ी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में वृद्धजनों के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत ‘इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग’ यानि अंतर-पीढ़ीगत संबंध विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों और आईटीआई के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और युवा पीढ़ी के मध्य संवाद, पारस्परिक समझ एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। पीढ़ियों के बीच सामंजस्य की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि वृद्धों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा का समन्वय ही समाज की वास्तविक शक्ति है। कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों से जीवन मूल्यों, संस्कारों एवं अनुभवों को आत्मसात करने का संदेश दिया तथा बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं सेवाभाव बनाए रखने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  बमसन के तहसीलदार को सौंपी निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी

इससे पहले तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों एवं वक्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा आईटीआई के विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। आईटीआई के विद्यार्थियों ने डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता विषय पर अपने विचार रखे तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी साझा की।

कई वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को संयम, अनुशासन तथा जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को तकनीक का सदुपयोग करने तथा वरिष्ठ नागरिकों को तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आईटीआई के प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर, हेल्थ सुपरवाइजर सुनील कुमार, एसआई अजय कुमार, पहचान संस्था हमीरपुर की अध्यक्ष चेतना शर्मा, आईटीआई और अन्य विभागों के अधिकारी, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मिल्कफेड और एनडीडीबी के बीच ये 3 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित, नाहन और नालागढ़ में लगेंगे दूध प्रसंस्करण संयंत्र
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More