HomeHimachalHamirpurनशा विरोधी संदेश के लिए दौड़ेंगे कदम, 25 जून को हमीरपुर में...

नशा विरोधी संदेश के लिए दौड़ेंगे कदम, 25 जून को हमीरपुर में होगी मिनी मैराथन: DC

मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस और नशा निवारण सप्ताह के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा 25 जून को सुबह 6ः30 बजे मिनी मैराथन आयोजित की जा रही है।

हमीरपुर : मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस और नशा निवारण सप्ताह के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा 25 जून को सुबह 6ः30 बजे मिनी मैराथन आयोजित की जा रही है।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि यह मिनी मैराथन हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क से पक्का भरो चौक तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी हमीरपुर वासियों और विशेषकर बच्चों एवं युवाओं से इस मिनी मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि नशा विरोधी मुहिम को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।

ये भी पढ़ें:  शिमला: रिकॉर्ड जीत के बाद खुश विक्रम सेन के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, जुन्गा राजमहल में जश्न

Latest Articles

Explore More