होमHimachalHamirpur10 मार्च तक बंद रहेंगी बड़सर उपमंडल की दो सड़कें, डीसी ने...

10 मार्च तक बंद रहेंगी बड़सर उपमंडल की दो सड़कें, डीसी ने जारी किए आदेश

बड़सर उपमंडल के अंतर्गत दो सड़कों मलहेड़ा-नैण-रप्पड़ सड़क और बणी-मटकर सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन कार्य के चलते इन सड़कों पर यातायात 10 मार्च तक बंद रहेगा।

हमीरपुर : बड़सर उपमंडल के अंतर्गत मलहेड़ा-नैण-रप्पड़ और बणी-मटकर सड़कों की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन कार्य के चलते इन पर 10 मार्च तक यातायात बंद रहेगा।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए डीसी गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन दोनों सड़कों की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने और इन्हें अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़कों पर वाहनों की आवाजाही 10 मार्च तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक मलहेड़ा-नैण-रप्पड़ सड़क के बजाय दरकोटी-झंजियानी सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। इसी प्रकार, बणी-मटकर सड़क के बजाय मैहरे-घोड़ी धबीरी सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  HPRCA: 312 पदों के लिए भर्ती, 308 अभ्यर्थियों का चयन; गणित शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More