Home Himachal Hamirpur ‘आवाज-ए-हमीरपुर’ प्रतियोगिता में युवा गायकों को मिलेगा मंच, विजेता को 50,000 व...

‘आवाज-ए-हमीरपुर’ प्रतियोगिता में युवा गायकों को मिलेगा मंच, विजेता को 50,000 व उपविजेता को 31000 का इमाम

सुजानपुर में पहली मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव में इस बार जिला हमीरपुर के प्रतिभाशाली युवा गायकों के लिए ‘आवाज-ए-हमीरपुर’ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

0

हमीरपुर : सुजानपुर में पहली मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव में इस बार जिला हमीरपुर के प्रतिभाशाली युवा गायकों के लिए ‘आवाज-ए-हमीरपुर’ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके विजेता गायक को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उपविजेता को 31 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले गायक को 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इस प्रतियोगिता में 16 से 35 वर्ष तक के गायक भाग ले सकते हैं।

एडीसी एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने बताया कि होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के चयन के लिए 23 से 25 फरवरी तक हमीरपुर के बचत भवन में ऑडिशन लिए जा रहे हैं। 23-24 को जिला हमीरपुर के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे और 25 फरवरी को अन्य जिलों के लोक कलाकारों के ऑडिशन होंगे।

ये भी पढ़ें:  शराब तस्करी मामले में भगौड़ा अपराधी हरियाणा से गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

इन्हीं ऑडिशन्स के साथ ही ‘आवाज-ए-हमीरपुर’ प्रतियोगिता की स्क्रीनिंग भी होगी। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के मोबाइल नंबर 82196-24178 पर संपर्क किया जा सकता है। एडीसी ने जिला के प्रतिभाशाली गायकों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।