HomeHimachalहिमाचल पंचायत चुनाव: अब तक 40 प्रतिशत वोटिंग; ऊना, सोलन और सिरमौर...

हिमाचल पंचायत चुनाव: अब तक 40 प्रतिशत वोटिंग; ऊना, सोलन और सिरमौर सबसे आगे

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सुबह के शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही, लेकिन 9 बजे के आसपास प्रदेशभर के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक कुल 40.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

शिमला/सिरमौर : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सुबह के शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही, लेकिन 9 बजे के आसपास प्रदेशभर के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक कुल 40.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

प्रदेश के 12 जिलों की 1,293 पंचायतों और 7,729 वार्डों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। शुरुआती रुझानों में कई जिलों में मतदाताओं का उत्साह उम्मीद से अधिक दिखाई दिया। सबसे ज्यादा मतदान ऊना में 43.92 प्रतिशत, सोलन में 43.88 प्रतिशत और सिरमौर में 43.69 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:  गोविंद सागर जलाशय में महाशीर मछली बीज संग्रहण से एंगलिंग पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन

जिला सिरमौर में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। जिले की 94 पंचायतों के 588 वार्डों में सुबह से मतदान जारी है और सुबह 11 बजे तक कुल 57,918 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। विकास खंड स्तर पर संगड़ाह और कमरऊ क्षेत्र मतदान में अभी सबसे आगे हैं। कमरऊ स्थित तिलोरधार में 53.15 प्रतिशत और संगड़ाह में 50.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो जिले में सबसे अधिक रहा।

जिले के अन्य विकास खंडों में भी मतदान की रफ्तार तेज रही। नाहन में 42.03 प्रतिशत, पांवटा साहिब में 39.60 प्रतिशत, राजगढ़ में 41.34 प्रतिशत, पच्छाद में 42.27 प्रतिशत, शिलाई में 43.94 प्रतिशत और ददाहू में 43.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:  बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी गेहूं की खरीद, जानें कितना मिलेगा प्रति क्विंटल फसल का रेट

इस बार चुनाव में महिला मतदाताओं ने भी अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज करवाई है। प्रदेश स्तर पर सुबह 11 बजे तक पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा। जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 37.90 प्रतिशत दर्ज किया गया, वहीं महिलाओं ने 43.32 प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है।

राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया जारी है और दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और अधिक तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव की तैयारी तेज: हमीरपुर में निष्पक्ष मतदान के लिए DC ने की नोडल अधिकारियों की तैनाती
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More