HomeHimachalहिमाचल पंचायत चुनाव: मतदान केंद्रों में लंबी कतारें, 11 बजे तक 43.56%...

हिमाचल पंचायत चुनाव: मतदान केंद्रों में लंबी कतारें, 11 बजे तक 43.56% मतदान, सिरमौर सबसे आगे

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही ग्रामीण इलाकों के मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं और 11 बजे तक प्रदेश में कुल 43.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही ग्रामीण इलाकों के मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं और 11 बजे तक प्रदेश में कुल 43.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान 7,52,967 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 3,50,859 पुरुष और 4,02,105 महिला मतदाता शामिल रहे।

चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक बनी हुई है। प्रदेशभर में कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं की कतारें पुरुषों से लंबी नजर आईं। आंकड़ों के अनुसार 11 बजे तक महिला मतदान प्रतिशत 47.04 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि पुरुष मतदान प्रतिशत 40.16 प्रतिशत रहा। इससे पंचायत चुनावों में महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता साफ दिखाई दी।

ये भी पढ़ें:  पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सिरमौर : ओमप्रकाश शर्मा को अध्यक्ष, प्रमोद गौतम को महासचिव की कमान

प्रदेश के विभिन्न जिलों की बात करें तो सिरमौर सबसे आगे रहा, जहां 50.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा सोलन में 48.54 प्रतिशत, ऊना में 47.51 प्रतिशत और शिमला में 45.02 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरी ओर चंबा जिला 36.38 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे पीछे रहा। कई गांवों में मतदान को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बुजुर्ग, युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में भी खास उत्साह दिखाई दिया।

प्रदेश में कुल 1276 पंचायतों और 7334 वार्डों में मतदान प्रक्रिया जारी है। ऊना, सोलन, सिरमौर और हमीरपुर सहित कई जिलों में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान कर नया संदेश दिया है।

ये भी पढ़ें:  पारंपरिक व्यंजन डमलांटी के साथ राजगढ़ में शुरू हुआ माघी, जानें ये पर्व क्यों है खास

11 बजे तक जिला वार मतदान प्रतिशत में सिरमौर 50.31, सोलन 48.54, ऊना 47.51, शिमला 45.02, कुल्लू 42.97, मंडी 42.94, बिलासपुर 42.49, हमीरपुर 43.39, किन्नौर 40.18, कांगड़ा 41.90, लाहुल-स्पीति 37.79 और चंबा 36.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More