होमHimachalMandi30 जून तक बंद रहेगा ढाबन-तमरोह-चौंतड़ा रोड... इस सड़क से होगी वाहनों...

30 जून तक बंद रहेगा ढाबन-तमरोह-चौंतड़ा रोड… इस सड़क से होगी वाहनों की आवाजाही

बल्ह उपमंडल में ढाबन-तमरोह-चौंतड़ा सड़क को 30 जून 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

मंडी : बल्ह उपमंडल में ढाबन-तमरोह-चौंतड़ा सड़क को 30 जून 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क पर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक और यू-आकार की नाली निर्माण का कार्य किया जाना है। निर्माण कार्य के चलते यह सड़क 30 जून तक पूरी तरह बंद रहेगी।

प्रशासन ने इस दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए ढाबण-लडाना सड़क मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया है।

ये भी पढ़ें:  विधायक सोलंकी ने जंगलाभूड़ स्कूल के वार्षिक समारोह में की शिरकत, मेधावियों को ऐच्छिक निधि से ₹1000-1000 देने की घोषणा

Latest Articles

Explore More