HomeHimachalहिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें पूरी...

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें पूरी सूची

चयनित अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित तिथि और स्थान पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। आयोग ने साफ किया है कि यह सूची केवल प्रारंभिक चयन सूची है।

शिमला : हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें महिला कांस्टेबल के 380 और पुरुष कांस्टेबल के 708 पद शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने 15 जून 2025 को आयोजित ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट के परिणाम के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।

चयनित अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित तिथि और स्थान पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। आयोग ने साफ किया है कि यह सूची केवल प्रारंभिक चयन सूची है।

ये भी पढ़ें:  6 अप्रैल को सुंदरनगर आएंगे राज्यपाल, 7 को टीबी मुक्त भारत अभियान की करेंगे अध्यक्षता

अंतिम नियुक्ति केवल दस्तावेज सत्यापन और अन्य सभी शर्तों की पूर्ति के बाद ही सुनिश्चित की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी के दस्तावेज़ अपूर्ण या झूठे पाए जाते हैं, तो उसकी उम्मीदवारी स्वतः निरस्त कर दी जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More