HomeHimachalSirmaurलिफ्ट हादसे पर भड़की सीटू, फार्मा कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही के लगाए...

लिफ्ट हादसे पर भड़की सीटू, फार्मा कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही के लगाए आरोप, सख्त कार्रवाई की मांग

संगठन ने इस घटना को साधारण दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे कंपनी प्रबंधन की घोर लापरवाही और मजदूरों की सुरक्षा के प्रति उदासीनता का परिणाम बताया है।

नाहन : शंभुवाला स्थित सनवेट हेल्थ केयर कंपनी में लिफ्ट का रस्सा टूटने से मजदूर टीका राम की दर्दनाक मौत के मामले में सीटू (CITU) जिला सिरमौर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संगठन ने इस घटना को साधारण दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे कंपनी प्रबंधन की घोर लापरवाही और मजदूरों की सुरक्षा के प्रति उदासीनता का परिणाम बताया है।

सीटू के अनुसार, हादसे से पहले लिफ्ट से असामान्य आवाजें आ रही थीं और इसकी जानकारी सुपरवाइजर को दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद न तो कोई तकनीकी जांच करवाई गई और न ही काम रोका गया। आरोप है कि लिफ्ट में अत्यधिक भार डालकर मजदूरों की जान जोखिम में डाली गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ और एक मजदूर की जान चली गई।

ये भी पढ़ें:  शहरी निकाय चुनाव : 18 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, अब मैदान में 118 उम्मीदवार

सीटू जिला सिरमौर के महासचिव आशीष कुमार और अध्यक्ष राजेश तोमर ने संयुक्त बयान में कहा कि यह घटना श्रम कानूनों और सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी को दर्शाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषी कंपनी प्रबंधन और संबंधित सुपरवाइजर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही संगठन ने मृतक मजदूर के परिवार को कम से कम 20 लाख रुपये मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग उठाई। सीटू ने कंपनी में सुरक्षा मानकों की उच्च स्तरीय जांच करवाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर आकाशवाणी व दूरदर्शन से प्रसारित होगा सीएम का संदेश

सीटू नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द और ठोस कदम नहीं उठाए, तो संगठन मजदूरों को साथ लेकर आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की होगी।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More