HomeHimachalपाकिस्तानी गोलीबारी में हिमाचल का वीर सपूत शहीद, रिटायरमेंट से 2 माह...

पाकिस्तानी गोलीबारी में हिमाचल का वीर सपूत शहीद, रिटायरमेंट से 2 माह पहले पाई शहादत

शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता गरज सिंह भी भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह अपने पीछे पिता, पत्नी सुषमा देवी, बेटे अभिषेक कुमार और बेटी अनामिका को छोड़ गए हैं।

कांगड़ा : जम्मू के राजौरी में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में हिमाचल प्रदेश का जवान शहीद हो गया। सेना की ओर से आज सुबह परिजनों को सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत की सूचना दी गई। इसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी मिली है कि सूबेदार मेजर पवन कुमार की 2 महीने बाद रिटायरमेंट थी। इससे पहले ही वीर जवान ने भारत मां की रक्षा करते हुए अपनी जान न्यौछावर कर दी। कांगड़ा के शाहपुर के सूबेदार मेजर पवन कुमार ने राजौरी सेक्टर में शहादत पाई।

जानकारी के अनुसार सूबेदार मेजर पवन कुमार जम्मू- कश्मीर के राजौरी में तैनात थे। शनिवार सुबह पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की जा रही थी। इसके जवाब में सूबेदार मेजर पवन कुमार ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की। इसी कार्रवाई में पवन कुमार घायल हो गए। इसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पवन कुमार 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे।

ये भी पढ़ें:  3 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

बता दें कि शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता गरज सिंह भी भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह अपने पीछे पिता, पत्नी सुषमा देवी, बेटे अभिषेक कुमार और बेटी अनामिका को छोड़ गए हैं।

उनकी शहादत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि एसडीएम शाहपुर को शहीद के घर भेज दिया गया है। आज रात या कल सुबह तक शहीद की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव लाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने शहादत पर जताया शोक
शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में 25 पंजाब रेजिमेंट के सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। वह कांगड़ा जिला की शाहपुर नगर पंचायत के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें:  विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष पर HRTC वर्कशॉप नाहन में औजारों का पूजन

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबेदार मेजर पवन कुमार ने देश की एकता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और कृतज्ञ राष्ट्र उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:  वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन और राजस्व मामलों में तेजी लाने के निर्देश, नाहन में राजस्व मंत्री ने ली समीक्षा बैठक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More