होमHimachalSirmaurसुनो सरकार... अब तक नहीं आई पेंशन और ना ही लंबित लाभों...

सुनो सरकार… अब तक नहीं आई पेंशन और ना ही लंबित लाभों का हो पा रहा भुगतान, आखिर इंतजार कब तक

ऐसे में पेंशनरों को परिवार के पालन पोषण के साथ अन्य कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर महीने पेंशनरों को समय पर पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा।

नाहन : हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की नाहन शाखा की मासिक बैठक बस पड़ाव पांवटा साहिब में अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित हुई। कार्यवाही का संचालन मंच के महासचिव हरशरण शर्मा ने किया।

इस दौरान सर्वप्रथम पहलगाम में पर्यटकों के नरसंहार की कड़ी निंदा की गई और दो मिनट का मौन रख कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मंच ने भारतीय सेना के जज्बे, साहस और शौर्य को भी सलाम किया।

बैठक में इस बात पर रोष प्रकट किया कि अभी तक यानी 10 मई तक भी हिमाचल परिवहन के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अप्रैल माह की पेंशन नहीं मिल पाई है। ऐसे में पेंशनरों को परिवार के पालन पोषण के साथ अन्य कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर महीने पेंशनरों को समय पर पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा।

ये भी पढ़ें:  3 मार्च को दिनभर बंद रहेंगे श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के कपाट

इसके साथ साथ मंच के पदाधिकारियों ने ढाई वर्ष से मेडिकल बिलों का भुगतान न किए जाने पर रोष व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने फिक्स मेडिकल अलाउंस 1000 प्रतिमाह न करने, वर्ष 2006 से संशोधित वेतनमान और 2016 से नया वेतनमान न देने के साथ साथ एरियर का भुगतान न किए जाने पर निगम प्रबंधन और सरकार के प्रति गहरी नाराजगी प्रकट की गई।

इस मौके पर महेंद्र सिंह, गोरखूराम, गीताराम, अशरफ अली, मोहम्मद इस्लाम, रामनाथ, भारत सिंह, गुमान सिंह, अमन कुमार, ब्रह्मस्वरूप, खुशीराम शर्मा, रणसिंह, सुरेश कुमार, अमरीश कुमार और सतीश कुमार आदि सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  नादौन-हमीरपुर-घुमारवीं-दिल्ली वॉल्वो बस सेवा का शुभारंभ, सीएम ने दिखाई हरी झंडी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More