HomeCrimeसोलन पुलिस की सराहनीय मुहिम : नशे के खिलाफ शिक्षण संस्थानों में...

सोलन पुलिस की सराहनीय मुहिम : नशे के खिलाफ शिक्षण संस्थानों में अवेयरनेस कैंपेन

सोलन : हिमाचल प्रदेश की जिला सोलन पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रही है. पुलिस एक ओर जहां सप्लाई रिडक्शन को टारगेट करके नशा खासकर चिट्टा की आपूर्ति खत्म करने के प्रयास कर रही है, तो वहीं डिमांड रिडक्शन को टारगेट करके रुस्तम योजना के तहत युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है. इसके साथ साथ पुलिस युवाओं को सकारात्मक कार्यों और खेलों में उनकी सहभागिता को भी सुनिश्चित कर रही है.

इसी कड़ी में पुलिस टीमों द्वारा शिक्षण संस्थाओं में जाकर जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया जा रहा है. सोलन पुलिस ने बाहरा यूनिवर्सिटी के प्रशासन से मिलकर हॉस्टल में रह रहे छात्रों के पास जाकर उन्हें नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया और इस मुहिम में उनकी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित की. इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार जिला के अन्य विश्वविद्यालय व कॉलेज प्रशासन से मिलकर भी आयोजित किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  नाहन में इन रक्तवीरों ने पेश की मानवता की मिसाल, मुख्य अतिथि नहीं, 'श्रीगणेश जी' के स्तुतिगान से हुआ शिविर का शुभारंभ

सोलन पुलिस शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविरों का आयोजन कर छात्रों को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है. इस अभियान को व्यापक बनाया जा रहा है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More