HomeCrimeसिरमौर पुलिस की पंजाब में दबिश, चिट्टे का सप्लायर गिरफ्तार, ऐसे दिया...

सिरमौर पुलिस की पंजाब में दबिश, चिट्टे का सप्लायर गिरफ्तार, ऐसे दिया कार्रवाई को अंजाम

एसपी सिरमौर के निर्देशों पर तुरंत एएसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पंजाब के लुधियाना भेजी गई, जहां पुलिस ने चिट्टा सप्लायर सचिन को उसके घर से ही धर दबोचा.

नाहन : हिमाचल प्रदेश की जिला सिरमौर पुलिस ने चिट्टे के एक सप्लायर को पंजाब से गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस ने यह कार्रवाई नाहन में चिट्टे सहित दबोचे आरोपी से पूछताछ के आधार पर अमल में लाई. पुलिस ने इस मामले में सचिन कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी मकान नंबर 407, गली नंबर 15, कोचर मार्केट दुस मोहल्ला, ईएसआई रोड़, लुधियाना, पंजाब को उसके घर से गिरफ्तार किया है. इसी आरोपी से नाहन में दबोचा गया आरोपी चिट्टा लेकर आता था.

क्या है मामला?
दरअसल, गत 2 मार्च को जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने नाहन के वाल्मीकि नगर से एक आरोपी सोहन लाल को 11.8 ग्राम चिट्टे और 11,900 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इस मामले में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पंजाब में बैठे सप्लायर के खिलाफ भी कार्रवाई को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें:  छेड़छाड़-किडनैपिंग मामला : आरोपी डायरेक्टर को जांच में शामिल होने का नोटिस जारी, फिलहाल फरार

पूछताछ के तुरंत बाद लुधियाना में दबिश
बता दें कि अदालत द्वारा गत सोमवार को सोहन लाल को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया. पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज यानी वह चिट्टा कहां से लेकर आता है, इसको लेकर जांच को आगे बढ़ाया. सोहन ने पुलिस को सप्लायर का नाम और पता बताया.

इस पर एसपी सिरमौर के निर्देशों पर तुरंत एएसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पंजाब के लुधियाना भेजी गई, जहां पुलिस ने चिट्टा सप्लायर सचिन को उसके घर से ही धर दबोचा. आरोपी सचिन को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. सूत्रों की मानें तो अब पुलिस सप्लायर का भी बैकवर्ड लिंकेज खंगालने का प्रयास करेगी.

ये भी पढ़ें:  ट्रक में हो रही थी इस नशे की तस्करी, पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप, चालक समेत दो युवक गिरफ्तार 

42 मामलों में 59 आरोपी गिरफ्तार
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी सोहन लाल से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई. आरोपी सोहन लाल लुधियाना निवासी सचिन से ही चिट्टा लेकर आता था. पुलिस मामले में आगामी जांच में जुटी है. उन्होंने बताया कि सिरमौर पुलिस 42 मामलों में इस साल अबतक 59 आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More