
हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। राज्यस्तरीय समारोह हमीरपुर जिले के बड़सर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के साथ कर्मचारियों, पेंशनर्स और आम जनता के लिए कई घोषणाएं की।
ये बड़े ऐलान किए…
• वर्तमान सरकार के सत्ता में आने से पूर्व, पिछली सरकार वेतन व पेंशन एरियर के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी छोड़ गई थी।
• प्रदेश की कठिन आर्थिक स्थिति के बावजूद अब तक लगभग ₹2170 करोड़ से अधिक वेतन व पेंशन एरियर का भुगतान कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को किया जा चुका है।
• प्रदेश के Class-IV कर्मचारियों को उनके वेतन एरियर का अतिरिक्त ₹20,000 का भुगतान इसी माह किया जाएगा।
• वर्ष 2016 से दिसंबर 2021 के दौरान सेवानिवृत्त Class-III पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का अतिरिक्त 30 प्रतिशत भुगतान इसी माह किया जाएगा।
• Class-I एवं Class-II पेंशनर्स तथा पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत भुगतान भी इसी माह किया जाएगा।
• वेतन व पेंशन एरियर के भुगतान पर लगभग ₹281 करोड़ व्यय होंगे।
• जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 4000 पद भरे जाएंगे।
• 31 मार्च 2027 तक कोई भी डॉक्टर रिटायर नहीं होगा।
