HomeHimachalShimlaछोटा शिमला में अचानक भड़की भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल विभाग...

छोटा शिमला में अचानक भड़की भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसा

इस भीषण अग्निकांड के कारण 'डिंपल लॉज' और उसमें रखी संपत्ति को लाखों रुपये का बड़ा नुकसान होने का शुरुआती अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच अभी जारी है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के छोटा शिमला इलाके में बुधवार की सुबह भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई। यहां पेट्रोल पंप से सटी ‘डिंपल लॉज’ नाम के भवन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी साहस दिखाते हुए आग की विकराल लपटों पर काबू पाया।

इस भीषण अग्निकांड के कारण ‘डिंपल लॉज’ और उसमें रखी संपत्ति को लाखों रुपये का बड़ा नुकसान होने का शुरुआती अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच अभी जारी है।

ये भी पढ़ें:  चंबा के 35 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने यात्रा के चौथे दिन किया दादर व नगर हवेली का दौरा

गनीमत यह रही कि दमकल विभाग की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते आग को नजदीकी पेट्रोल पंप और अन्य इमारतों तक फैलने से रोका जा सका, जिससे क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More