कुल्लू : जिला कुल्लू में आयोजित मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन आज धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की।
समारोह के दौरान उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता के विजेताओं व उप विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने कुल्लू के युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने और खेलों से जुड़कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला खेलकूद अधिकारी कविता ठाकुर और कुल्लू मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष किशन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला खेलकूद अधिकारी कविता ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बारे में जानकारी दी। जिला खेलकूद अधिकारी कविता ठाकुर ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके खेल प्रदर्शन की सराहना की।
समापन समारोह में स्थानीय खेल प्रेमी, कोच, संघ के अन्य पदाधिकारी तथा भारी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

