होमHimachalSirmaurश्री वाल्मीकि जी की शोभायात्रा के रूट को लेकर SDM नाहन को...

श्री वाल्मीकि जी की शोभायात्रा के रूट को लेकर SDM नाहन को धमकी, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

एसडीएम की शिकायत पर पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नाहन : ऐतिहासिक शहर नाहन में श्री वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा के रूट को लेकर उपमंडलाधिकारी (SDM) नाहन को धमकी देने का मामला सामने आया है। एसडीएम की शिकायत पर पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने शनिवार रात एसडीएम को व्हाट्सएप कॉल कर चेतावनी दी कि यदि रविवार को निकलने वाली श्री वाल्मीकि शोभायात्रा का रूट बदला गया तो इसका अंजाम बुरा होगा।

पुलिस के अनुसार, 24 अक्तूबर की रात करीब 8:37 बजे एसडीएम के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले शख्स ने 25 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा का रूट बदलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें:  पालियों में किसान गोष्ठी, विधायक सोलंकी ने किसानों से किया संवाद; फार्मर रजिस्ट्री और प्राकृतिक खेती पर दिया जोर

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि नाहन में 23 अक्तूबर को दो समुदायों के बीच विवाद और पथराव की घटना के बाद श्री वाल्मीकि जी की शोभायात्रा के रूट को लेकर स्थिति संवेदनशील हो गई थी। लिहाजा, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने रविवार को शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

पहले शोभायात्रा के रूट में बदलाव किया गया था, लेकिन रविवार को दोनों पक्षों के बीच फिर हुई बैठक के बाद पुराने वाले रूट पर ही शोभायात्रा निकाली गई, जो सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।

ये भी पढ़ें:  65-70 वर्ष आयु वर्ग के सभी पेंशनभोगियों के बकाया एरियर अगले महीने होंगे जारी: मुख्यमंत्री

एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस तकनीकी जांच और कॉल डिटेल का विश्लेषण कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी को धमकाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More