HomeHimachalSirmaurसड़कों की दुर्दशा और सरकारी संस्थानों की तालाबंदी के खिलाफ सड़कों पर...

सड़कों की दुर्दशा और सरकारी संस्थानों की तालाबंदी के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, कालाअंब में प्रदर्शन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

कालाअंब : हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्र की कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क की खस्ता हालत, क्षेत्र के सरकारी संस्थानों में तालाबंदी और अन्य जन समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल माता त्रिलोकपुर की ओर से शनिवार को कालाअंब में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रचंड विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

उन्होंने कहा कि कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर अत्यधिक गड्ढे हैं, जिसके कारण प्रसिद्ध माता बाला सुंदरी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि यात्रा जोखिमपूर्ण हो गई है और हमेशा जान का जोखिम बना रहता है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ के सुजल बने 'स्टार ऑफ हिमाचल', जीता 1 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार

उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर रोड पर अक्सर जल भराव रहता है तथा सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण और अवैध कब्जों की समस्या भी बनी हुई है। कालाअंब क्षेत्र में फैले कूड़े-कचरे की समस्या से भी जनता परेशान है। इस महत्वपूर्ण सड़क की लंबे समय से मरम्मत नहीं की गई है।

बिंदल ने कहा कि कालाअंब का उप-तहसील कार्यालय और पटवार सर्किल बंद होने से स्थानीय लोगों को छोटे-छोटे राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए नाहन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे जनता का समय और धन दोनों बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार खामोश है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक द्वारा लगातार कालाआम क्षेत्र के लोगों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। यही वजह है कि आज कालाअंब की जनता को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा।

ये भी पढ़ें:  नाहन के लिए बड़ी राहत! लैंडस्लाइड जोन से हटाई गई गिरि पेयजल योजना की पाइपलाइन, बड़ी समस्या का किया समाधान

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, सड़क, स्वास्थ्य तथा प्रशासनिक सेवाओं में सुधार के लिए सरकार को घेरेगी।

इस अवसर पर भाजपा मंडल माता त्रिलोकपुर के अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मंडल के अन्य पदाधिकारी, महिला मोर्चा, ओबीमोर्चा, एसटी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एससी मोर्चा सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले डिप्टी रेंजर को 3 वर्ष का कठोर कारावास, अदालत ने सजा पर लगाई मुहर

Latest Articles

Explore More