HomeHimachalSolanसोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट पर नालागढ़ पुलिस...

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट पर नालागढ़ पुलिस का एक्शन, केस दर्ज, जांच शुरू

सोशल मीडिया पर धर्म विशेष से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में नालागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। इस पोस्ट के कारण धार्मिक भावनाएं आहत होने और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द व कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई।

बीबीएन : सोशल मीडिया पर धर्म विशेष से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में नालागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। इस पोस्ट के कारण धार्मिक भावनाएं आहत होने और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द व कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस के अनुसार प्राप्त शिकायत के आधार पर नरजीत सिंह निवासी गांव ढांग उपरली, डाकघर प्लासी कलां, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से धर्म विशेष के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने जारी किया सरकारी कैलेंडर-2025

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले में सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य संबंधित साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और किसी भी धर्म, समुदाय या वर्ग की भावनाओं को आहत करने वाली अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री पोस्ट या साझा करने से बचें। ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हाईकोर्ट के आदेशों पर बिजली सप्लाई काटने गए कर्मचारियों से हाथापाई, जान से मारने की दी धमकी, 3 पर केस
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More