HomeHimachalSirmaurहरिपुर खोल में इस हालत में मिला लापता व्यक्ति का शव, ...

हरिपुर खोल में इस हालत में मिला लापता व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

माजरा थाना क्षेत्र के हरिपुर खोल में एक व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : माजरा थाना क्षेत्र के हरिपुर खोल में एक व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हरिपुर खोल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान बलजिन्द्र सिंह (45) निवासी रामपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में की।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बलजिन्द्र सिंह पिछले कुछ दिनों से लापता था। उनके अनुसार पत्नी के निधन के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहता था और अत्यधिक शराब सेवन का आदी था।

ये भी पढ़ें:  Sirmaur : लो फिर गांव की तरफ पहुंच गए नागराज, इलाके में दहशत का माहौल, दोबारा रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार के हिंसक चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More