HomeHimachalSirmaurसिरमौर: भीषण बारिश के बीच उफनती खड्ड के बीच फंसी 25 जानें,...

सिरमौर: भीषण बारिश के बीच उफनती खड्ड के बीच फंसी 25 जानें, 3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, पुलिस-होमगार्ड की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

कटासन के समीप जलमूसा खड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ने से चार गुर्जर परिवारों के 25 लोग नदी के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमों ने करीब तीन घंटे तक चले जोखिम भरे रेस्क्यू अभियान के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बड़ा हादसा टाल दिया।

नाहन : सिरमौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कटासन के समीप जलमूसा खड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ने से चार गुर्जर परिवारों के 25 लोग नदी के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमों ने करीब तीन घंटे तक चले जोखिम भरे रेस्क्यू अभियान के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बड़ा हादसा टाल दिया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को भूपेंद्र कुमार ने थाना सदर नाहन में सूचना दी कि कटासन के पास जलमूसा खड्ड में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया है और चार गुर्जर परिवारों के करीब 25 लोग बीच धारा में फंस गए हैं। सूचना मिलते ही थाना सदर नाहन के प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम और तहसीलदार पांवटा साहिब भी घटनास्थल पर पहुंचे। बेहतर समन्वय के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी तत्काल बुलाकर स्टैंडबाय पर रखा गया।

ये भी पढ़ें:  CBSE स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए मांगे आवेदन, अधिसूचना जारी, क्लिक पर पूरी डिटेल
कटासन के समीप जलमूसा खड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ने से चार गुर्जर परिवारों के 25 लोग नदी के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमों ने करीब तीन घंटे तक चले जोखिम भरे रेस्क्यू अभियान के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बड़ा हादसा टाल दिया।
उफनती खड्ड के बीच फंसे लोगों को रेस्क्यू करतीं पुलिस और होमगार्ड की टीमें।

पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जवानों ने जलस्तर कम होने का इंतजार किया और मौका मिलते ही अपनी जान जोखिम में डालकर एक-एक कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। होमगार्ड और पुलिस के जवानों ने अदम्य साहस और तत्परता का परिचय देते हुए अपने स्तर पर ही बचाव कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

बचाए गए लोगों में छह माह की मासूम बच्ची से लेकर 45 वर्ष तक के पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इनमें गामी (40), भुरा (45), अम्बो (35), जाफर (39), सदम (18), शमशाद (17), मन्जुर (36), सेफ (28), लयाक्त (27), बिनु (25), हाजरा (37), हुरन (40), आशु (20), खतीजा (11), सुहाना (15), जतुन (12), इरशाद (5), दिलशाद (6), ईरशाद (3), शबीना (डेढ़ वर्ष), इकरा (6 माह), जाफर (10), अब्दुल (15), नानकी (45) तथा एक अन्य सदस्य शामिल है।

ये भी पढ़ें:  चमियाना अस्पताल को मिली 23 करोड़ की अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीन, CM सुक्खू ने किया शुभारंभ

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More