नाहन : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल में सराहां-नारग सड़क पर जड़ोल गांव के पास निजी बस और टिप्पर के बीच टक्कर हो गई। हादसे के वक्त निजी बस में करीब 23 यात्री सवार थे। टक्कर में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरिपुल-नारग-सराहां रूट पर चलने वाली नारग से सराहां की ओर आ रही थी। इस बीच जड़ोल गांव के समीप मोड़ पर बस और टिप्पर आमने-सामने टकरा गए। इस बीच सवारियों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद मौके पर कुछ वक्त के लिए जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही टिप्पर चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बस संचालक के साथ समझौता कर लिया, जिसके चलते मामला दर्ज नहीं हुआ।
घटनास्थल पर पहुंची पच्छाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद लापरवाही से वाहन चलाने पर टिप्पर का चालान काटा और जाम को बहाल करवाया।

