HomeHimachalआयुष काढ़ा बढ़ाएगा आपकी इम्युनिटी, नाक-गले व श्वास समस्याओं के इलाज में...

आयुष काढ़ा बढ़ाएगा आपकी इम्युनिटी, नाक-गले व श्वास समस्याओं के इलाज में भी मददगार

नाहन : आयुर्वेद चिकित्सालय नाहन और पांवटा साहिब में क्वाथ शाला शुरू कर दी गई है, जहां सामान्य जन की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष काढ़ा, मधुयष्ठी कषाय सहित अन्य काढ़े बनाकर पिलाए जा रहे हैं.

जिला आयुर्वेद अधिकारी सिरमौर डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद में काढ़े का बड़ा महत्त्व है, जिसका प्रयोग पुरातन काल से रोगों से बचाव व इलाज के लिए किया जाता रहा है. उन्होंने बताया कि क्वाथ जड़ी-बूटियों के मिश्रण को पानी के साथ धीमी आंच पर लंबे समय तक उबालने के बाद प्राप्त किया जाने वाला फिल्टर्ड काढ़ा है.

इसका उपयोग विभिन्न खुराक रूपों या सीधे दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. आयुष काढ़ा में तुलसी, दालचीनी, सौंठ और कालीमिर्च जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं. यह आयुष काढ़ा लोगों में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होता है. यह नाक, गले व श्वास संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए फायदेमंद है.

ये भी पढ़ें:  युवाओं के लिए यहां रोजगार का सुनहरा मौका, इन पदों के लिए नाहन व पांवटा साहिब में होंगे कैंपस इंटरव्यू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More