Home Himachal सड़कों पर गिरे ल्हासे, आम जनजीवन अस्तव्यस्त, वाहन चालक और यात्री परेशान

सड़कों पर गिरे ल्हासे, आम जनजीवन अस्तव्यस्त, वाहन चालक और यात्री परेशान

इससे वाहन चालकों सहित यात्रियों का भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। भूस्खलन की वजह से कई इलाकों में सरकारी और निजी बसें सड़कों पर फंसी रहीं। ऐसे में बसें अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचीं।

0

नाहन : जिला सिरमौर में मूसलाधार बारिश के बीच आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिले के अधिकांश इलाकों में जोरदार बारिश के चलते मंगलवार को जगह-जगह सड़कों पर ल्हासे गिरने से आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई।

इससे वाहन चालकों सहित यात्रियों का भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। भूस्खलन की वजह से कई जगह में सरकारी और निजी बसें सड़कों पर फंसी रहीं। ऐसे में बसें अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचीं। सुबह के समय बसों की आवाजाही में ज्यादा दिक्कत पेश आई।

भूस्खलन के चलते शिलाई डिवीजन में सबसे ज्यादा 21 सड़कें प्रभावित हुईं। इसके अलावा संगड़ाह डिवीजन में 8, नाहन में 7 और राजगढ़ में 5 सड़कें ठप होने से घंटों तक कई इलाकों का संपर्क उपमंडल मुख्यालयों के साथ साथ अन्य हिस्सों से कटा रहा। बारिश के चलते सड़कों की हालत बेहद ही खस्ता हो चली है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में किस जगह कब होंगे ड्राइविंग टेस्ट, वाहनों की पासिंग, यहां जानें फरवरी माह का पूरा शैडयूल

कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां बार-बार भूस्खलन हो रहा है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने कई ब्लैक स्पॉट पर मशीनरी खड़ी की है, ताकि सड़कों को जल्द बहाल किया जा सके।

मंगलवार देर शाम तक कई सड़कों को विभाग ने बहाल कर दिया, जबकि कुछेक सड़कों को खोलने का कार्य प्रगति पर है। बारिश से प्रभावित हुई सड़कों से लोक निर्माण विभाग को 74 लाख रुपए की चपत लगी है।

बारिश के चलते जिला सिरमौर में निजी संपत्ति को भी लगातार नुकसान पहुंच रहा है। नौहराधार तहसील के भूटली क्षेत्र में जोगेंद्र सिंह के कच्चे मकान को क्षति पहुंची है।

ये भी पढ़ें:  6ठी IRBN धौलाकुआं ने स्कूलों में चलाए नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

इसके साथ साथ कमरऊ तहसील के शरली मानपुर में शोभाराम, कमरऊ के गुदी मानपुर में कवर सिंह और नारग तहसील के रिवाल्डा चमराड़ में देशराज के गौशालाओं को भी नुकसान हुआ है।

देशराज की एक गाय की भी मौत हुई है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर को जिले में जगह जगह से नुकसान की रिपोर्ट मिल रही है।