HomeHimachalMandiतीन दिन की विशेष राजस्व अदालतों में तकसीम के 58 मामलों का...

तीन दिन की विशेष राजस्व अदालतों में तकसीम के 58 मामलों का निपटारा

डीसी ने कहा कि राजस्व मामलों का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। दुरुस्ती से संबंधित सभी लंबित राजस्व मामलों को 31 मार्च, 2026 तक निपटाने का लक्ष्य तय किया गया है

मंडी : डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशों की अनुपालना करते हुए इस सप्ताह मंगलवार, बुधवार और वीरवार को जिलेभर में आयोजित विशेष राजस्व अदालतों में तकसीम (हुकमी व खानगी) के 58 मामलों का निपटारा किया गया। उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में वर्चुअल माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में इन मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई।

उन्होंने बताया कि जिले की 48 तहसीलों व उपतहसीलों में इस अवधि के दौरान नायब तहसीलदार चच्योट ने 8, तहसीलदार बल्ह ने 7, जबकि तहसीलदार बलद्वाड़ा और नायब तहसीलदार बगसाड़ ने 6-6 मामलों का निपटारा किया। पहली अप्रैल से 31 दिसंबर तक जिले में तकसीम के 1850 और निशानदेही के 3085 मामलों का समाधान किया जा चुका है, जो राजस्व मामलों के निस्तारण में उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:  सरोल में खुला आधुनिक नेत्र अस्पताल, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया उद्घाटन

डीसी ने सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि निर्धारित तीन दिनों में सुनवाई व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुरूप जिले में राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार के निर्णय के तहत अब जिले में प्रत्येक माह तकसीम मामलों की 12 दिन सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी और शनिवार को जिला स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी।

डीसी ने कहा कि राजस्व मामलों का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। दुरुस्ती से संबंधित सभी लंबित राजस्व मामलों को 31 मार्च, 2026 तक निपटाने का लक्ष्य तय किया गया है और सभी अधिकारी प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में आज ये स्टार कलाकार मचाएंगे धमाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More