HomeHimachalShimlaअग्निकांड की भेंट चढ़े राजमहल से मलबा निकालने के दौरान मिलीं देवता...

अग्निकांड की भेंट चढ़े राजमहल से मलबा निकालने के दौरान मिलीं देवता जुन्गा की क्षतिग्रस्त मोहरे

बीते तीन दिन से क्योंथल रियासत के सैकड़ों लोग इस राजमहल से मंदिर से मूर्तियों की खोज करने में जुटे रहे। आखिरकार शनिवार को मंदिर में रखी सभी देवताओं के मोहरे क्षतिग्रस्त अवस्था में मिल गए।

शिमला : भीषण अग्निकांड में क्षतिग्रस्त हुए तत्कालीन क्योंथल रियासत के प्राचीन राजमहल से मलबा निकालने के दौरान देवता जुन्गा सहित अन्य देवताओं की मोहरे (मूर्तियां) मिल गई हैं। ये मोहरे इस अग्निकांड में पूर्ण रूप से पिघल कर गोले बन गए।

गौर रहे कि बीते बुधवार को इस राजमहल में आग लग गई थी, जिसमें राजमहल का एक हिस्सा अग्निकांड में क्षतिग्रस्त हो गया था और इसी हिस्से में क्योंथल रियासत के आराध्य देवता जुन्गा का मुख्य मंदिर था, जो इस अग्निकांड के बाद दब गया। हालांकि, राजमहल में लगी आग को अग्निशमन, पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय लोगों की मदद से पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भव्य परेड की ली सलामी

बीते तीन दिन से क्योंथल रियासत के सैकड़ों लोग इस राजमहल से मंदिर से मूर्तियों की खोज करने में जुटे रहे। आखिरकार शनिवार को मंदिर में रखी सभी देवताओं के मोहरे क्षतिग्रस्त अवस्था में मिल गए। इस अग्निकांड में दबे देवता जुन्गा मंदिर व मूर्तियों की खोज करने के लिए की गई कार सेवा में राजमाता विजय ज्योति सेन और राजा खुश विक्रम सेन स्वयं मौजूद रहे ।

उन्होंने बताया कि इस भीषण अग्निकांड से क्योंथल रियासत की प्रजा की ऐतिहासिक धरोहर को करोड़ों का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। राजमहल के भीतर देवता जुन्गा के मंदिर और मूर्तियों के अतिरिक्त देवता का बेशकीमती खजाना भी अग्निकांड में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर के नवनिर्माण के लिए शीघ्र ही बैठक में मंथन किया जाएगा, ताकि क्योंथल क्षेत्र की इस ऐतिहासिक धरोहर का पुनः जीर्णोद्धार किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर हादसा,  ट्रक ने दो गाड़ियों को मारी टक्कर, 3 घायल

राजमाता विजय ज्योति सेन ने कहा कि यह राजमहल 200 वर्ष नहीं, अपितु 800 वर्ष पुराना है। इसे गलत तरीके से मीडिया में उजागर किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि यह राजमहल तत्कालीन क्योंथल रियासत के 22 टीका और 18 ठकुराइयों की प्रमुख धरोहर थी, जिसका संरक्षण करना क्योंथल क्षेत्र की प्रजा का नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।

ये भी पढ़ें:  चंबा में 23 हजार किसान 4812 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे प्राकृतिक खेती
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More